Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा देवली के तत्वावधान में महिला संवर्ग बैठक व महिला सम्मेलन का आयोजन 16 नवंबर को देवली में किया जाएगा।
उपशाखा महिला मंत्री उषा रानी गहलोत ने बताया कि सम्मेलन में महिला शिक्षिकाओं के अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए पीईईओ चाँदसिंहपुरा की शिक्षिकाओं ने पीले चावल बांटकर आमंत्रण दिया। उपशाखा मंत्री अनिल गौतम ने बताया कि देवली के कुँचलवाड़ा रोड पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर मे 16 नवंबर सुबह 10 से 2 बजे तक इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य महिला शिक्षिकाओं को एक मंच पर लाकर उनके शैक्षिक, बौद्धिक, सामाजिक व संगठनात्मक उन्नयन पर सार्थक संवाद बनाना है। कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्र में किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य अनिता लाठी व रिंकू पंचोली होंगी।



