Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकिसान ने खेत पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

किसान ने खेत पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

पुलिस जुटी कारणों की जाँच में


Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के कंवरपुरा निवासी 52 वर्षीय किसान रामचन्द्र पुत्र धन्नालाल गुर्जर ने अपने खेत पर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता शनिवार सुबह खेत पर जाने पर लगा।

मृतक अपने खेत पर रहकर फसल की रखवाली किया करता था। दूनी थाने के थाना अधिकारी रतन सिंह तंवर के अनुसार घटना शनिवार सुबह की है। मृतक का पुत्र जब अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत पर पहुंचा, तो उसने अपने पिता को नीम के पेड़ से झूलता हुआ देखा, जिससे उसके होश उड़ गए। सूचना पर उसके हेमराज गुर्जर व मांगीलाल गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी तुरंत दूनी पुलिस और कंवरपुरा सरपंच मुकेश मीणा को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दूनी मुर्दाघर ले जाया गया। बताया गया कि मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। मृतक की पत्नी की मौत करीब 10-12 साल पहले हुआ। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को बेटा रामचंद्र को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर खेत पर छोड़ कर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d