Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के 33/11 केवी देवली सिटी जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य को लेकर 14 दिसम्बर को जीएसएस से जुड़े क्षेत्र में 2 घंटे बिजली कटौती होगी।
इस दौरान सीआईएसएफ, एजेंसी एरिया, साकेत कॉलोनी, पटेल नगर, विवेकानंद कॉलोनी, बीसलपुर कॉलोनी, बस स्टैंड के पास, महाजन मोहल्ला, दौलता मोड, अंबापुरा, पनवाड़, दांता, सांवतगढ़, कुचलवाड़ा, शिव कॉलोनी, जैन कॉलोनी व कोटा रोड के उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई सुबह 9 से 11 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी कनिष्ठ अभियन्ता देवली दीर्घांशु ने दी।



