Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में 15 दिसंबर को 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ का जन्म जयंती समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस मौके पर कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह श्रीजी की प्रतिमा के अभिषेक, शांतिधारा और नित्य पूजा-पाठ से होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे प्रतिष्ठाचार्य जम्बू कुमार के सानिध्य में भगवान की प्रतिमा के सम्मुख मंडल विधान आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम को भोजन व आरती का आयोजन किया जाएगा। जैन ने बताया कि जन्म जयंती समारोह से ठीक एक दिन पहले, 14 दिसंबर को महिलाओं की ओर से विनती गाई जाएगी।



