Deoli News 12 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूनिया में शुक्रवार को साइबर जागरूकता पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस सत्र में विद्यार्थियों को डिजिटल खतरों और ऑनलाइन धोखाधड़ी (फ्रॉड) के प्रति जागरूक किया गया। देवली थाने की कालिका यूनिट की पुलिसकर्मी रजिया समेत ने छात्रों को फ़िशिंग, विशिंग फ्रॉड के बारे में आगाह किया। जिसमें सीबीआई, इंटरपोल/ I4C के नाम से दबाव वाले फर्जी कॉल आ सकते हैं। सलाह दी गई कि ऐसे कॉल पर विश्वास न करें और 24 घंटे के अंदर पुलिस को सूचित करें। छात्रों को जॉब फ्रॉड से भी सावधान किया गया, जहाँ पुलिस प्रमोशन के नाम पर पैसे की माँग की जाती है, जो कि फर्जी होती है। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रेडिंग, शेयर मार्केट या पार्ट टाइम जॉब के विज्ञापनों द्वारा होने वाली ठगी (ई-वॉकर) से बचने की सलाह दी गई। छात्रों को अज्ञात कॉल, मैसेज आने पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा न करने और किसी भी अवांछित लिंक या पेमेंट कोड को स्कैन न करने का निर्देश दिया गया।
मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर द्वारा संचालित मानक क्लब के सदस्यों के लिए मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या मरेठा, लक्ष्मी सैनी, द्वितीय स्थान अरुणिका लक्षकार, शिवानी धाकड़, तृतीय स्थान कोमल बैरवा, संतोष मीणा व चतुर्थ स्थान पूजा कुमावत, प्रेक्षा ठागरिया ने प्राप्त किया और विजेताओं को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा के द्वारा सौपें गए।



