Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessसिखाए लैंडस्केपिंग और फ्लोरीकल्चर के गुर

सिखाए लैंडस्केपिंग और फ्लोरीकल्चर के गुर

सिरोही कृषि महाविद्यालय में व्यावहारिक प्रशिक्षण जारी


Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में ईएल कार्यक्रम के तहत चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

लैंडस्केपिंग एवं फ्लोरीकल्चर यूनिट में आयोजित इस सत्र में सहायक प्राध्यापक किंकर सिंह द्वारा बीएससी कृषि के छात्रों को उद्यानिकी की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान इंचार्ज किंकर सिंह ने विद्यार्थियों को लैंडस्केपिंग की उपयोगिता, सिद्धांतों और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने व्यावहारिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से फूलों और तुलसी के बीजों की बुवाई का प्रदर्शन किया। साथ ही शोभाकारी पौधों की क्यारियों में निराई-गुड़ाई, थाला बनाने और सिंचाई की महत्वपूर्ण कृषि क्रियाएं भी सीखीं। इस प्रायोगिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और कौशल विकास में काफी मदद मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d