Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपंचकल्याणक महोत्सव की ऐतिहासिक तैयारियां जारी, डोम, विशाल भोजनशाला व कार्यालय बनाएं

पंचकल्याणक महोत्सव की ऐतिहासिक तैयारियां जारी, डोम, विशाल भोजनशाला व कार्यालय बनाएं

अयोध्या नगरी में बना 25 हजार वर्ग फीट का विशाल डोम

श्रद्धालुओं की आवाभगत के लिए सभी आम और खास तैयारी जारी


(ग्राउंड रिपोर्ट)

Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के ज्योति कॉलोनी स्थित ‘अयोध्या नगरी’ में आयोजित होने वाले आगामी पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर उत्साह अपने चरम पर है। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति दिन-रात जुटी हुई है और कार्यक्रम स्थल पर भव्यता देखते ही बन रही है।

यहाँ मुख्य आयोजन के लिए 100 गुणा 250 वर्ग फीट (कुल 25 हजार वर्ग फीट) का एक विशाल मुख्य डोम तैयार किया गया है, जो श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को समाहित करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही एक विशेष ध्वजारोहण प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है, जहाँ भक्तिमय माहौल में धर्म ध्वजा फहराई जाएगी।

दस विशेष कार्यालयों से होगी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग

आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद जैन (मोतीपुरा), संयोजक पंकज जैन सर्राफ, दिनेश जैन (बाजटा), लकी जैन सर्राफ़ और उत्तम जैन ने बताया कि महोत्सव के दौरान व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे, इसके लिए परिसर में ही 10 अलग-अलग कार्यालय स्थापित किए गए हैं।

इन कार्यालयों के माध्यम से पूछताछ, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा, वाहनों की पार्किंग स्थिति और भोजन प्रबंध कार्यों का सुचारू संचालन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर मीडिया के लिए विशेष गैलरी, विशिष्ट अतिथियों के लिए वीआईपी गेस्ट रूम और वीआईपी भोजन कक्ष की भी पृथक व्यवस्था की गई है।

त्रिस्तरीय भोजन व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष जोर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन प्रबंधन को बांटा गया है। पंचकल्याणक महोत्सव में बने मुख्य पात्रों के लिए अलग भोजन व्यवस्था है, वहीं शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करने वालों के लिए अलग शोध के भोजन का प्रबंध किया गया है। आमजन और अन्य श्रद्धालुओं के लिए ‘आनंदालय डोम’ का निर्माण किया गया है, जहाँ हजारों लोग एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। स्वच्छता को लेकर भी समिति बेहद गंभीर है। पूरे परिसर और आसपास की सड़कों की सफाई के लिए दो विशेष सफाई वैन लगाई गई हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक टॉयलेट और वॉश बेसिन, प्रसाधन व्यवस्था की गई है।

पांडुक शिला का निर्माण और मनोरंजन के साधन

धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी में जहाँ भगवान का अभिषेक संपन्न होगा, वहां भव्य ‘पांडुक शिला’ का निर्माण किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र होगी। जहां भगवान का अभिषेक होगा। इसके अलावा, महोत्सव में आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। यहां 5 फरवरी से प्रतिदिन नयनाभिराम झांकियां सजाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से रूबरू कराएंगी। पूरे देवली शहर को रंग-बिरंगी रोशनी और तोरण द्वारों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

राजनेताओं और हस्तियों को आमंत्रण

महोत्सव की गरिमा बढ़ाने के लिए देश और प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है। रविवार रात आयोजन समिति ने पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी को उनके निवास पर जाकर निमंत्रण पत्र सौंपा। इससे पूर्व समिति द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, हीरालाल नागर, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक राजेंद्र गुर्जर और गोपीचंद मीणा सहित कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया जा चुका है। वहीं टोंक और भीलवाड़ा दोनों जिलों के कलक्टर एसपी को भी निमंत्रण दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स और स्वागत द्वार लगाए गए हैं।

समारोह स्थल पर कई पुलिसकर्मी तथा दो दर्जन से अधिक बाउंसर भी तैनात रहेंगे। इनमें महिला बाउंसर भी शामिल है। यहां घट यात्रा 6 फरवरी को चंद्र प्रभु मंदिर से शुरू होगी। संयोजक पंकज जैन और अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि पंच कल्याण महोत्सव को लेकर गत 13-14 जनवरी से तैयारियां जारी है जो अब अंतिम चरणों में चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d