Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskथाने में अब जनता 'सुपरवाइजर': सीआई ने आमजन को दिया पावर

थाने में अब जनता ‘सुपरवाइजर’: सीआई ने आमजन को दिया पावर

थाने के बाहर लिखाया बोर्ड और अपना नंबर


Jahazpur News 2 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) हाल ही में पद स्थापित हुए जहाजपुर थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने के लिए नई पहल की है। इसे लेकर उन्होंने थाने के भवन पर ‘जनहित सूचना बोर्ड’ लगाया है।

वहीं  उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि कोई परिवादी स्टाफ के व्यवहार या कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है, तो वह सीधे उनके मोबाइल नंबर 8529481802 पर शिकायत कर सकता है। थाना प्रभारी ने बोर्ड के जरिए संदेश दिया है कि थाने में भ्रष्टाचार और बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं है। यदि कोई भी व्यक्ति काम के बदले अवैध मांग करता है, तो उसकी सूचना देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सूचनादाता का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस कदम से जहाँ लापरवाह स्टाफ पर लगाम लगेगी, वहीं आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। थाना परिसर में इस अनूठी पहल चर्चा में है। यह कवायद सीधे तौर पर आम आदमी को जवाबदेही तय करने की शक्ति देती है, जो प्रशंसनीय है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d