Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली नगर पालिका में प्रशासक की नियुक्ति हुई

देवली नगर पालिका में प्रशासक की नियुक्ति हुई


Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वायत्त शासन विभाग ने जनवरी और फरवरी माह में कार्यकाल पूरा करने वाले नगर निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में समकक्ष अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

Oplus_16908288

विभाग द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निकायों में समकक्ष अधिकारियों को प्रशासक का दायित्व सौंपा गया है। इसके तहत देवली नगरपालिका की जिम्मेदारी अब उपखंड अधिकारी (SDO) को सौंपी गई है, जो आगामी चुनाव होने तक नगरपालिका के कार्यों का निर्वहन करेंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार देवली में 7 फरवरी के बाद प्रशासक अपना कार्यभार संभाल लेंगे। गौरतलब है कि नगर पालिका मंडल द्वारा अनौपचारिक वर्तमान जनप्रतिनिधियों को विदाई दी जा चुकी है। इस बार देवली नगरपालिका का स्वरूप भी काफी बदल चुका है। पहले यहाँ 25 वार्ड थे, जो अब बढ़कर 35 हो गए हैं। पिछले दिनों जारी अधिसूचना में बोयड़ा, अंबापुरा और देवली गांव जैसे क्षेत्रों को नगरपालिका सीमा में शामिल किया गया था।

जिससे आगामी चुनावों में 35 वार्डों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दे कि मौजूदा कार्यकाल में नेमीचंद जैन पालिका अध्यक्ष है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d