Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बूंदी के नागदी बाजार स्थित बघेरवाल धर्मशाला में रविवार को समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था (बूंदी प्रांत) के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए।
इसमें देवली की विवेकानंद कॉलोनी निवासी और पार्षद भीमराज जैन को सर्वसम्मति से संस्था का अध्यक्ष निर्वाचित है। उल्लेखनीय है कि भीमराज जैन इससे पूर्व संस्था में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए अब उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। बघेरवाल धर्मशाला में आयोजित इस बैठक के दौरान टोंक और बूंदी जिले के दर्जनों समाज के लोग उपस्थित रहे। जैन के अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाई।
भीमराज जैन ने बताया कि समाज के बूंदी प्रांत में टोंक और बूंदी जिले शामिल है। इनके अलावा अशोक कुमार बूंदी को महामंत्री और सुरेश कुमार लाखेरी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।


