Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationयुवाओं को मिलेगा पीएम मोदी के समक्ष विचार साझा करने का मौका

युवाओं को मिलेगा पीएम मोदी के समक्ष विचार साझा करने का मौका

माय भारत पोर्टल पर बजट क्वेस्ट 2026 प्रश्नोत्तरी शुरू


Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए बजट क्वेस्ट 2026 क्विज लॉन्च की गई है। जहां जिले के युवा बजट 2026 से संबंधित प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकेंगे।

प्रथम चरण में माय भारत पोर्टल पर 3 फरवरी से शुरू होने वाली बजट क्वेस्ट प्रश्नोत्तरी में युवाओं को 30 सवालों के जवाब देने होंगे। दूसरे राउंड में युवाओं को संबंधित विषयों पर माय भारत पोर्टल पर निबंध प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय राउंड में युवाओं को वित्तीय विषयों पर पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। इसके बाद प्रत्येक राज्य से 40 युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा। जहां युवाओं को बजट @2026 एव विकसित भारत बजट के संबंध में नवाचारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

माय भारत केंद्र टोंक के जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने बताया कि माय भारत पर आयोजित होने वाला यह इन्नोवेटिव कार्यक्रम बजट @2026 के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने की पहल है। बजट क्विज 2026 प्रश्नोत्तरी के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। जिले के युवा सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हो सकेंगे।

Oplus_16908288

प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए युवाओं को www.mybharat.gov.in पोर्टल अथवा माय भारत ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d