Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवराज पुत्र लालाराम गुर्जर निवासी रामथला थाना नासिरदा को पकड़ा है। गौरतलब है कि गत 27 जनवरी को गश्त के दौरान रीको एरिया पेट्रोल पंप के पास अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने जब्त किया था, जिसे चालक सड़क पर छोड़कर फरार हो गया था। एएसआई सुरेश कुमार यादव, कांस्टेबल दिनेश और बख्ताराम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।



