(मार्केट न्यूज)
Desk News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भीलवाड़ा जिले के रोपां स्थित बंसल इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित ‘कमल ब्रांड’ मूंगफली तेल अपनी शुद्धता और उच्च गुणवत्ता के दम पर बाजार में अपनी पैठ बना रहा है। कंपनी का दावा है कि स्थानीय किसानों से सीधे खरीदी गई उत्तम श्रेणी की मूंगफली से तैयार यह तेल आधुनिक हाई-टेक फिल्ट्रेशन प्रक्रिया से गुजरता है।
जिससे इसकी प्राकृतिक पौष्टिकता और असली स्वाद पूरी तरह बरकरार रहता है। मिल संचालक अजीत जैन ने बताया कि यह तेल कोल्ड प्रेस्ड और शत-प्रतिशत आर्गेनिक होने के चलते पूरी तरह केमिकल मुक्त है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद और सुरक्षित है। विशेष रूप से हाई मुफ़ा (MUFA) गुणों से भरपूर होने की वजह से इसे हृदय के लिए भी लाभकारी माना जा रहा है। जैन के अनुसार, गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हर बैच की मैनुअल क्वालिटी चेकिंग की जाती है।

वहीं ग्राहकों को सीधे फैक्ट्री से ताजा सप्लाई पहुंचाई जा रही है, जिससे मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं रहती। मूंगफली तेल के साथ कंपनी द्वारा कच्ची घानी सरसों तेल और मूंगफली रिफाइंड तेल का भी बड़े स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कमल ब्रांड मूंगफली और कच्ची घानी सरसों तेल अब 500 मिलीलीटर, 1 लीटर, 2 लीटर और 5 लीटर की सभी आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध है।

स्वाद और सेहत का संगम पेश करने वाले ये उत्पाद अब क्षेत्र की सभी प्रतिष्ठित किराना दुकानों पर आसानी से मिल रहे है।


