Jahazpur News 4 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्र में सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थानाधिकारी लोकपाल सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों से चोरी, साइबर ठगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई है।
थानाधिकारी ने आमजन से अपने घरों व दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, मजबूत ताले इस्तेमाल करने, वाहन चोरी रोकने के लिए जीपीएस सिस्टम अपनाने और लंबे समय के लिए बाहर जाने पर पड़ोसियों को सूचित करने का आग्रह किया है। साइबर अपराधों से बचाव के लिए ओटीपी या बैंक विवरण किसी से साझा न करने और ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचित करने की सलाह दी गई है। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा हेतु 1091 हेल्पलाइन के उपयोग और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीएलजी ग्रुप, ग्राम रक्षक दल और सुरक्षा सखी जैसे समूहों का गठन किया जा रहा है।
जिनमें लोगों से जुड़ने की बात कही गई है। किसी भी आपात स्थिति में आमजन पुलिस हेल्पलाइन 100/112 या थानाधिकारी के मोबाइल नंबर 8529481802 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।


