Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविकसित भारत रोजगार मिशन और बजट की जानकारी दी

विकसित भारत रोजगार मिशन और बजट की जानकारी दी


Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां नगर पालिका सभागार में बुधवार को भाजपा शहर मंडल द्वारा विशेष चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें “विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)” तथा केंद्रीय बजट की घोषणाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नया विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पूर्व की मनरेगा योजना से अधिक सशक्त है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा और रोजगार उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है। उन्होंने केंद्रीय बजट को देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती देने वाला बताया।

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री एवं देवली विधानसभा प्रभारी प्रभु बाडोलिया, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, सेवानिवृत्त आईएएस शिवजीराम प्रतिहार और भाजपा नेता रमेश जिन्दल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सेवा कार्य के तहत जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

बैठक में शहर उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, नंद सैनी, मंत्री नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, आशा भदादा, नंदसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरपी धाकड़, अजय सिंह, रतन मंगल, रमेश चास्टा, मोहन बच्चेतियां, नवरंग वर्मा, सोनू चांगरा, विनोद साहू, धनराज प्रजापत, लक्ष्मण धाकड़, राजू विश्वास सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d