Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधायक ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

विधायक ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास


Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक और एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने टीकड ग्राम पंचायत में क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है।

जहाजपुर प्रधान कौशल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का गाजे-बाजे और 51 किलो की बड़ी माला के साथ स्वागत किया। विकास कार्यों में शहीद जुगराज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 55 लाख की लागत से नवनिर्मित पांच कक्षा-कक्षों, केसरपुरा में 25 लाख की सीसी रोड और 5 लाख की लागत वाले श्मशान घाट छाया गृह का लोकार्पण किया गया। साथ ही कुंचलवाड़ा खुर्द से हरिपुरा रुण्डमाला माताजी तक 1.04 करोड़ की लागत वाली सड़क का भी लोकार्पण हुआ।

शिलान्यास कार्यों में डेढ़ करोड़ की टीकड़-सांवतगढ़ सड़क, 15 लाख का चामुण्डा माताजी विश्रान्ति गृह और केसरपुरा में 25 लाख रुपए की सीसी रोड शामिल रही। इस दौरान ईश्वर मीणा, सरपंच धापू देवी, पूर्व सरपंच मदन गोपाल मीणा, दयाराम मीणा, प्रधानाचार्य जयराम मीणा, प्रमोद सेन, मनोज सैनी, जयसिंह मीणा, धनराज मीणा मोरला और सतवीर मेघवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d