Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र के सतवाड़ा गांव में 9वें मीणा सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर रविवार को चामुंडा राजरानी मातेश्वरी हडचुर कुलदेवी परिसर में समाज की बैठक हुई।
मीडिया प्रभारी राजूलाल मीणा के अनुसार सम्मेलन का आयोजन एक मई को पीपल पूर्णिमा पर घाड़ रोड स्थित भेरुजी महाराज के स्थान पर होगा। आदर्श मीणा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्योपाल मीणा और कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमराज मीणा ने बैठक में बताया कि सम्मेलन के लिए प्रत्येक जोड़े का पंजीकरण शुल्क 45 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। समिति के पास पूर्व के 12 लाख रुपए शेष हैं, जिनका उपयोग टेंट, रंगाई-पुताई और पट्टिका उद्घाटन सहित कार्यों में किया जाएगा। इस सम्मेलन में सतवाड़ा के पंचों ने पूरे आयोजन के भोजन की व्यवस्था स्वयं ग्रामवासियों की ओर से करने का प्रस्ताव रखा है।
बैठक में उपाध्यक्ष रामपाल मीणा, मनीष मीणा, अविनाश मीणा, मायाराम मीणा, मुकेश मीणा, हरिराम मीणा, राधेश्याम मीणा, बाबूलाल सरपंच, मोहन लाल मीणा, लादूलाल, रामनिवास मास्टर, चंद्र प्रकाश मीणा और रामसहाय मीणा सहित समाज के कई लोग और पदाधिकारी उपस्थित थे। वर-वधू पक्ष सम्मेलन कार्यालय में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।



