Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा स्थित बड़े बालाजी धाम पर द्वितीय 108 अखंड रामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को सैकड़ों महिलाओं ने नाचते-गाते भव्य कलश यात्रा निकाली और आकर्षक झांकियों के साथ विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। पुजारी चंद्रप्रकाश वैष्णव ने बताया कि कलश यात्रा के दौरान आसपास के मंदिरों के बेवाण भी धाम पर लाए गए, जहां महाआरती के बाद पूर्णाहुति कार्यक्रम हुए। बालाजी विकास समिति के सदस्य मोहन धाकड़ के अनुसार उत्सव के दूसरे दिन 9 फरवरी को रामधुनी भ्रमण और विशाल भंडारा (महाप्रसादी) का आयोजन है।
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में समिति के राजेश सैनी, मोहन धाकड़, प्रधान, कमलेश, राजू धाकड़, विजय वैष्णव, महावीर, गोपाल, रामकिशन, बाबूलाल, सुरेश, मुकेश, धनराज और रमेश सहित ग्रामवासी जुटे हुए हैं।



