Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मध्य स्थित छतरी चौराहा स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
शिव मंदिर अध्यक्ष प्रेम माली ने बताया कि दो दिवसीय इस महोत्सव का आगाज 15 फरवरी को होगा। इस अवसर पर रात्रि 8 बजे से श्री श्याम परिवार संस्था द्वारा भव्य ‘श्री श्याम एवं शिव भजन संध्या’ का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायक भगवान शिव और खाटू श्याम जी की महिमा का गुणगान करेंगे। जबकि अगले दिन 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से मेले का शुभारंभ होगा, जिसमें शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचेंगे। वहीं अपरान्ह 3:15 बजे मंदिर शिखर पर पूर्ण विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा।
अध्यक्ष प्रेम माली ने इस मौके पर लोगों से धर्म लाभ उठाने और भगवान शिव के दर्शन करने की बात कही है।


