Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिव-पार्वती विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु

शिव-पार्वती विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु


Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की तेजाजी कॉलोनी स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान बुधवार को भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

कथावाचिका पूजा बैरागी ने जब शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया, तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भगवान शिव और माता पार्वती की महिमा का गुणगान सुनते ही महिला और पुरुष श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और भजनों की धुन पर जमकर झूमे। यहां भगवान शिव और पार्वती की संजीव झाकी सजाई गई। कथा के दौरान पूरा वातावरण शिवमय हो गया और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विशाल भंडारे को लेकर भी  खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने आर्थिक सहयोग की घोषणा भी की। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण करने पहुँच रहे हैं।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d