Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpछात्रावास, सड़कों आदि के लिए मिला बजट, कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

छात्रावास, सड़कों आदि के लिए मिला बजट, कार्यकर्ताओं ने जताया आभार


Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार के बजट में विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों से क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिली है। 

बजट में जहाजपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय और अंबेडकर बालक छात्रावास की स्वीकृति दी गई है। साथ ही छज्जा का झोपड़ा से धांधोला तक 12 किमी सड़क के लिए 15 करोड़, धनवाड़ा से राजगढ़ तक 13 किमी सड़क हेतु 13 करोड़, बरौदा-तलोदा में जीएसएस और धांधोला सहित अन्य पंचायतों में पशु चिकित्सा उपकेंद्रों को मंजूरी दी गई है। इन उपलब्धियों पर भाजपा कार्यकर्ता परमेश्वर सोयल, राधेश्याम गुर्जर, बजरंग सोयल और रोहित खटीक ने जयपुर पहुँचकर विधायक का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d