Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"महिमा अपरंपार धतुरो बोयो वन में" : शिव भजनों की गंगा बही

“महिमा अपरंपार धतुरो बोयो वन में” : शिव भजनों की गंगा बही

पनवाड़ के भूतेश्वर महादेव का जागरण आज


Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देवली बस स्टैंड स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भी भक्तिमय माहौल रहा। यहां भजन गायक हेमराज नागर ने “महिमा अपरंपार धतुरो बोयो वन में” और “बम बम भोले शंकर” सहित भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

पं तुलसीराम के सानिध्य में महादेव का अभिषेक संपन्न हुआ। मंदिर ट्रस्टी संजय भारद्वाज, टीकम चंद सेन और सुनील कुमावत सहित ने कलाकारों का माला व शिव दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सुनील कुमावत (बंटी) ने भी उज्जैन के राजा और त्रिलोकीनाथ के भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। देर रात भगवान शिव की सामूहिक आरती की गई।

पनवाड़ में आज से शुरू होगा आयोजन

पनवाड़ में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में श्रीभूतेश्वर महादेव मंदिर के दो दिवसीय भव्य आयोजन का रविवार से आगाज हो रहा है। महावीर प्रसाद माली के अनुसार हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए 15 फरवरी को विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक संध्या में भजन गायक कलाकार भागचंद गुर्जर ललाई (अजमेर) एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Oplus_16908288

जबकि अगले दिन 16 फरवरी को कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशाल जुलूस रहेगा। यह जुलूस बावड़ी के बालाजी बस स्टैंड से गाजे-बाजे और मनमोहक झांकियों के साथ रवाना होगा, जिसमें 11 कन्याएं कलश धारण कर सम्मिलित होंगी। सदर बाजार, आसन मोहल्ला और रेगर मोहल्ला होते हुए यह जुलूस श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगा, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ध्वजा चढ़ाई जाएगी और मेले का आयोजन होगा। इस अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में रमेश माली, राजकुमार खटीक, ललित जांगिड़, महावीर माली सहित ग्रामवासी व क्षेत्रवासी जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d