Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली, सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेन्टर सोसायटी द्वारा एवं जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से रविवार को शहर में आई कैंप आयोजित हुआ।
देवली के तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नैत्र रोगियों की जांच कर ऑपरेशन वाले रोगियों का चयन किया गया। वहीं गत माह के ऑपरेशन के मरीजों को चश्मे भी वितरित किए गए। जनसेवा समिति के अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि यहां नैत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू शर्मा द्वारा आंखों के 54 रोगियो को परामर्श दिया है। इनमें 36 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन हुआ। जिनका सहाय हॉस्पिटल मोती जयपुर में ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोगियों को दवाईयां पट्टियाँ, चश्मा, भोजन, ठहराव की नि:शुल्क व्यवस्था होगी। इसी तरह भर्ती रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापस लाने की व्यवस्था भी रहेगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों का फोलोअप शिविर ऑपरेशन के एक महीने बाद होगा।
जिसमें आंखों की जांच कर दवाईयां डाली जाएगी। शिविर में शिवजीराम प्रतिहार, महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, दिनेश गोयल, भंवर लाल नायक, रमेशचंद्र त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार जोशी, अशोक कुमार विजय, श्याम पारीक, राजेन्द्र कुमार, घीसालाल टेलर, राजेंद्र जिंदल, नवल जांगिड आदि ने सहयोग किया।



