Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया स्थित डिबोक गार्डन में 20 फरवरी को दिवंगत नोरती देवी की स्मृति में भव्य कलश व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

डिबोक परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश धारण कर शिरकत करेंगी। आयोजक व डिबोक ग्रुप के चैयरमेन मुकेश मनवीर सिंह महावर ने बताया कि शोभायात्रा के बाद शाम 4 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। वही आमजन भी इसमें भाग ले सकते हैं।




