Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमॉडल स्कूल देवली में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

मॉडल स्कूल देवली में प्रवेश प्रक्रिया शुरू


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल पनवाड़ में प्रवेश शुरू हो गए है। प्रवेश प्रभारी जितेंद्र सोयल ने बताया कि कक्षा एक से 9 तक की कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश नीति के अनुसार ही प्रवेश होगा।

स्कूल में फॉर्म भरकर जमा कराने की अंतिम तिथि 16 मार्च है। वहीं कक्षा 1 से 8 तक शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 एवं मॉडल स्कूल की पॉलिसी के तहत ही प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा एक एवं कक्षा 6 की 40-40 सीटों पर शत प्रतिशत नए प्रवेश होंगे। शेष कक्षाओं में रिक्त सीटों पर पॉलिसी के अनुसार ही प्रवेश होगा। कक्षा एक के लिए आधार तिथि 31 मार्च 2026 है। इस तिथि को आवेदक की आयु 6 वर्ष होना अनिवार्य है तथा कक्षा 6 के लिए आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष का होना अनिवार्य है। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर 23 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। इसी तरह कक्षा 9 के लिए 18 मार्च को मॉडल स्कूल में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सभी चयनित आवेदकों को 30 मार्च तक अनिवार्य रूप से फॉर्म भरकर स्कूल में जमा कराना है। जबकि एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d