Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी होली धुलंडी पर्व को देखते हुए शहर में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जलदाय विभाग ने जलापूर्ति का समय घोषित किया है।
सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी नितिन जैन के अनुसार 4 मार्च बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति एक निर्धारित समय सारणी के अनुसार की जाएगी। विभाग ने धुलंडी पर होने वाली जलापूर्ति को लेकर शहर को तीन मुख्य समय अंतरालों में विभाजित किया है। इस दौरान सुबह 10:30 बजे से 11:15 बजे तक प्रताप कॉलोनी और साकेत कॉलोनी में पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक ज्योति कॉलोनी, एजेंसी एरिया, पटेल नगर और हनुमान नगर क्षेत्रों में जलापूर्ति होगी।
जबकि अंतिम चरण में दोपहर 1:30 बजे से 2:15 बजे तक छतरी चौराहा, घांसी मोहल्ला, विवेकानन्द कॉलोनी, चर्च रोड, बजरंग कॉलोनी, इन्द्रा कॉलोनी, जहाजपुर चुंगी नाका और बंगाली कॉलोनी में पेयजल सप्लाई की जाएगी।


