Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 22 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 22 को होगा अंतिम प्रकाशन


Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका आम चुनाव 2026 के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) देवली द्वारा मंगलवार को मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है।

एसडीएम कार्यालय की सूचना के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र देवली के 35 वार्डों में कुल 24 हजार 304 मतदाता हैं, जबकि नगरपालिका दूनी में 8 हजार 705 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया है।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 25 मार्च को वार्डों और मतदान केंद्रों पर नामावलियों का पठन किया जाएगा। मतदाता अपने दावे और आक्षेप 7 अप्रैल तक प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए 29 मार्च और 5 अप्रैल (रविवार) को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्राप्त दावों और आक्षेपों का निस्तारण 15 अप्रैल तक किया जाएगा, जिसके बाद 22 अप्रैल को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा।

ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपने वार्ड के नियुक्त प्रगणक से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरकर उसके साथ निवास और आयु संबंधी दस्तावेज संलग्न कर 7 अप्रैल तक जमा कराए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d