Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk27 छात्राओं को वितरित की नि:शुल्क साइकिलें

27 छात्राओं को वितरित की नि:शुल्क साइकिलें


Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में सोमवार को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत कक्षा 9 की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ।

प्रधानाचार्य रविशंकर मीणा ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय की 27 पात्र छात्राओं को साइकिलें दी गई हैं। इस अवसर पर शाला विकास समिति के राम-लक्ष्मण पेड्वाल और हंसराज गुर्जर उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और शाला परिवार के शिक्षकों ने छात्राओं को साइकिलें सौंपते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d