Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk'एक शाम गणगौर के नाम' राजस्थानी संस्कृति संग मनाया होली मिलन

‘एक शाम गणगौर के नाम’ राजस्थानी संस्कृति संग मनाया होली मिलन


Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पार्श्वनाथ धर्मशाला में रविवार को जैन अग्रवाल समाज चौरासी की महिला परिषद द्वारा ‘एक शाम गणगौर के नाम’ कार्यक्रम और होली मिलन समारोह हुआ। इस उत्सव में समाज की करीब 80 महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया।

 

अपनी संस्कृति की सुंदर छटा बिखेरी। ब्लॉक अध्यक्ष बीना बाजटा ने बताया कि कार्यक्रम में ईसर-गणगौर के रूप में आकांक्षा बाजटा और मनीषा जैन ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जैन, डॉ. कल्पना जिंदल, चौरासी महिला अध्यक्ष बीना छामुनिया, मधु जैन और चंद्रकांता सर्राफ ने की। मंच संचालन माया जैन एवं स्वप्निल जैन द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान हाऊजी गेम और कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

जिसमें सोनम सर्राफ को ‘मिसेज गणगौर’ चुना गया। वहीं, मधु जैन व खुशबू केकड़ी को ‘बेस्ट सास-बहू’ तथा मोनिका व अंतिमा को ‘बेस्ट देवरानी-जेठानी’ की जोड़ी के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का संबोधन हुआ और कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया। सामूहिक भोजन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में स्वप्निल, सुमन, इंद्रा, संगीता, कविता, ज्योति, रीना, रेखा, सुनीता समेत का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d