Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"पारस बड़जात्या निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए"

“पारस बड़जात्या निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए”


Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के धर्मशाला परिसर में बुधवार को समाज की एक जनरल मीटिंग हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए मंदिर व्यवस्था समिति के नए अध्यक्ष का चयन करना था। सभा के दौरान नरेश पाटोदी ने अध्यक्ष पद के लिए पारस बड़जात्या के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का वहां उपस्थित सभी समाज के लोगों ने समर्थन किया और सर्वसहमति से पारस बड़जात्या को आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष संजय पापड़ीवाल सहित ललित सोनी, मनोज जैन, ताराचन्द जैन, बाबूलाल बड़जात्या, राजेन्द्र गंगवाल, नरेश लुहाड़िया, मनोज शाह, चन्द्र प्रकाश बड़जात्या, सुनील डोसी, मयंक कोठारी और सिद्धार्थ बड़जात्या उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d