Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveआदेशों के बाद भी वीरांगना के भूखंडों से नहीं हटा अतिक्रमण

आदेशों के बाद भी वीरांगना के भूखंडों से नहीं हटा अतिक्रमण

न्याय के लिए कलक्टर के पास पहुंची पीड़िता


Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के राजमहल निवासी शहीद मिश्रीलाल मीणा की वीरांगना ने अपने स्वामित्व वाले भूखंडों पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

वीरांगना बच्ची देवी ने पूर्व सैनिकों समेत के साथ जिला कलक्टर कार्य में पहुंचकर शिकायत दी। इसमें बताया कि राजमहल पुनर्वास क्षेत्र में बीसलपुर परियोजना से आवंटित उनके आधा दर्जन भूखंडों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जबरन कब्जा कर चबूतरे बना दिए हैं और मूर्तियां स्थापित कर दी हैं। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं और उनके कमरे का ताला तोड़कर भी कब्जा करने का प्रयास किया गया है। ज्ञापन में बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस, उपखंड मजिस्ट्रेट देवली और तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण की पुष्टि करते हुए कई बार बेदखली के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

प्रशासन की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट माना गया है कि भूखंडों पर अवैध कब्जा किया गया है, लेकिन पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध नहीं होने के कारण अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। वीरांगना ने कलक्टर से गुहार लगाई है कि विभिन्न प्रशासनिक रिपोर्टों के आधार पर तत्काल संयुक्त कार्रवाई की जाए।

जिससे उन्हें अपने भूखंडों का शांतिपूर्ण अधिकार मिल सके और उनके परिवार की सुरक्षा हो सके। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे कभी भी कोई गंभीर अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d