Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसांसद और विधायक गुरुवार को देवली क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

सांसद और विधायक गुरुवार को देवली क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे


Ddoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीणा 14 मई को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान में देवली और दूनी भी आएंगे। सांसद के निजी सचिव असलम के अनुसार वे सुबह 11:15 बजे टोंक पहुंचेंगे।

जहां कांग्रेस नेता इख्तियार खान की पत्नी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। इसके बाद टोंक से रवाना होकर दोपहर एक बजे दूनी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 4 बजे दूनी से रवाना होकर शाम 4:30 बजे देवली पहुंचेंगे। देवली में विभिन्न निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद उनका रात्रि विश्राम बीसलपुर सर्किट हाउस में रहेगा। इसके बाद 15 मई सुबह 10 बजे सांसद नगर कांग्रेस कमेटी देवली कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे।

वहीं देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर भी 14 मई को विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विधायक गुर्जर शाम 4 बजे संथली तथा शाम 5:30 बजे सिरोही पहुंचकर आमजन और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d