17 को बहेगी भक्ति की बयार
Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर शिवम आईटीआई के पास स्थित पुरानी धाम तेजाजी महाराज मंदिर पर इस वर्ष भी वार्षिक वर्षगांठ का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।
आयोजन से जुड़े लोकेश धाकड़ ने बताया कि उत्सव की शुरुआत 16 मई को रात्रि जागरण के साथ होगी। जागरण में कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जबकि अगले दिन 17 मई सुबह 7 बजे तेजाजी महाराज की कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा डीजे की धुनों और गाजे-बाजे के साथ क्षेत्र के मुख्य मार्गों से गुजरेगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं समापन पर शाम 5 बजे से भंडारे (प्रसादी) का आयोजन किया गया है। लोकेश ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी हजारों लोगों के लिए भंडारे (प्रसादी) की व्यवस्था की गई है।



