Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में देवली थाना पुलिस ने अवैध बजरी के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी का खनन और परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस जाप्ते को देखकर चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करवाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश और आगे की जांच शुरू कर दी है।




