Thursday, May 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसांसद और विधायक ने किया कुंचलवाड़ा अंडरपास का निरीक्षण

सांसद और विधायक ने किया कुंचलवाड़ा अंडरपास का निरीक्षण

लोगों की ओवरब्रिज बनाने की मांग


Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने गुरुवार को नेशनल हाईवे 52 पर कुंचलवाड़ा कला स्थित केटल अंडरपास (संख्या 145/100) का मौका निरीक्षण किया।

नागदी पर 15 करोड़ की लागत से बनेगी हाईलेवल पुलिया, निर्माण जल्द होगा शुरू

ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए दोनों जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें बताया कि वर्तमान अंडरपास छोटा होने के कारण स्कूल बसों, बड़े यात्री वाहनों और पदयात्रियों को निकलने में भारी असुविधा होती है। भाजपा कार्यकर्ता दुर्गालाल जांगिड़ और ग्रामीणों ने अवगत कराया कि बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। विशेष रूप से माँ बीजासन के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्कूल के बच्चों को हादसों के डर के बीच लंबे चक्कर काटने पड़ते हैं। जनहित को देखते हुए ग्रामीणों ने इसे ओवरब्रिज में बदलने की मांग की।

सांसद दामोदर अग्रवाल ने निरीक्षण के बाद एनएचएआई के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि वे जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर यहाँ ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव रखेंगे। यहां ग्रामीणों ने सांसद व विधायक का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रामपाल उपाध्याय, बाबू गुर्जर, प्रमोद सेन, अरविंद उपाध्याय, राधेश्याम गुर्जर, हरिसिंह शक्तावत, सुरेश पटेल, शंभूनाथ, चेतन शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, मनोज सैनी, परमेश्वर खटीक, ब्रजराज खींची, मनोज शर्मा, शिवराज गुर्जर, ब्रह्मानंद योगी, पुष्पेंद्र शर्मा, हेमराज योगी, दीपक सेन, राजेश खाती, धर्मराज गुर्जर सहित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d