Friday, May 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क हादसा : बाइक सवार युवक की मौत औऱ उसका साथी घायल...

सड़क हादसा : बाइक सवार युवक की मौत औऱ उसका साथी घायल हुआ


Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस सर्कल के नासिरदा थाना क्षेत्र के हिसामपुर रोड पर गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

नासिरदा थाना प्रभारी नेकीराम के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। थाना प्रभारी नेकीराम ने बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय लोकेश कुमार सेन पुत्र रामदयाल सेन के रूप में हुई है, जो निवाई की दीनदयाल कॉलोनी का निवासी है। लोकेश निवाई में ही एक हेयर सैलून की दुकान पर काम करता था। वह अपने साथी कमलेश पुत्र प्रभु कहार निवासी टोरडी, मालपुरा के साथ हिसामपुर क्षेत्र में किसी आयोजन से जुड़े निमंत्रण देने के उद्देश्य से आया था। देर रात जब वे हिसामपुर से तितरिया गांव की ओर आ रहे थे, तभी एक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के बाद दोनों को तुरंत देवली चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लोकेश कुमार सेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल उपचार के लिए अपने स्तर पर जयपुर गया है। सूचना मिलने पर नासिरदा पुलिस ने देवली पहुंचकर मृतक के शव के पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद घटना का और पता लगेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d