Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में भीषण गर्मी की मार झेल रहे माली समाज श्मशान घाट समेत सार्वजनिक स्थानों के करीब 1500 पौधों को बचाने के लिए शनिवार को सीआईएसएफ की रिजर्व बटालियन ने पहल की है।

ग्रामीण महावीर प्रसाद माली ने बताया कि कई हजार लीटर क्षमता का पानी का टैंकर मौके पर भेजा। जवानों ने ग्रामीणों के साथ से झुलसते पौधों की सिंचाई कर उन्हें नया जीवन दिया, ग्रामीणों ने बल के इस सेवा की प्रशंसा की है। दरअसल पनवाड़ में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों बल मुख्यालय के आदेश अनुसार सीआईएसएफ की छठी आरक्षित वाहिनी देवली के द्वारा वर्ष 2025 में पौधारोपण किया गया था। उनकी देखरेख को लेकर छठवीं आरक्षित वाहिनी के वरिष्ठ कमांडेंट अभिजीत कुमार व कमांडेंट श्वेतांक के निर्देशानुसार लगाएंगे पेड़ों में बल सदस्यों द्वारा शनिवार को पानी दिया गया।



