Tuesday, July 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसांवरिया की चौखट पर अमेरिकी डॉलर की भी धोक, 3.39 लाख निकले

सांवरिया की चौखट पर अमेरिकी डॉलर की भी धोक, 3.39 लाख निकले

सेठ की चौखट पर पहुंची विदेशी आस्था


Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अमावस्या पर शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर का दान पात्र खोला गया। मंदिर समिति उपाध्यक्ष संपत सुवालका ने बताया कि दान पात्र की गणना में 3 लाख 39 हजार 866 रुपए की राशि प्राप्त हुई।

इस बार दान पात्र से भारतीय मुद्रा के साथ एक अमेरिकी डॉलर भी निकला, जो श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना। यहां दान पात्र से दो अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए। दान पात्र खोलने एवं गणना के दौरान अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, सचिव केपी सिंह नरुका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, उपाध्यक्ष संपत सुवालका, सहसचिव पंकज सिंहल, विनोद गोयल, शिव भगवान पाठक, रामराय सोनी, महेश सोनी, आशीष महावर तथा पंकज सुवालका सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि देवली में सांवरिया सेठ का भव्य मंदिर विद्युत निगम कार्यालय के सामने निर्माण अधीन है। जबकि मौजूदा समय में ठाकुर जी विद्युत निगम कार्यालय के शिव मंदिर में विराजमान है। जहां प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु सांवरिया सेठ के दर्शन करते हैं। विशेषकर अमावस, एकादशी और पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here