Saturday, August 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबोलेरो से बाइक को टक्कर मारने का आरोप, पैर-हाथ टूटा

बोलेरो से बाइक को टक्कर मारने का आरोप, पैर-हाथ टूटा

देवली थाने में मामला दर्ज


Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना देवली क्षेत्र में गत दिनों जमीन विवाद की रंजिश को लेकर बोलेरो से मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है।

उक्त घटना में मोटरसाइकिल सवार प्रधान सिंह मीणा घायल हो गया। उसके बाएं पैर और हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ सिर में चोट आई है। पीड़ित के पिता मोतीलाल मीणा निवासी जलेरी तहसील दूनी ने देवली थाने में रिपोर्ट दी कि उसका बेटा गत 19 अगस्त को नया गांव मीणों का कार्यक्रम में गया था। आरोप है कि वापस लौटते समय टगरा कॉलोनी से दोलता मोड़ जाने वाले रास्ते पर रामसिंह मीणा, दुर्गासिंह मीणा निवासी जलेरी सहित अन्य लोग बोलेरो वाहन से उसका पीछा करने लगे। आरोप है कि बोलेरो चालक ने मोटरसाइकिल को बार-बार टक्कर मारी।

जिससे प्रधान सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जगदीश चौधरी की मदद से राजकीय चिकित्सालय देवली पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। रिपोर्ट में बोलेरो का नंबर भी बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं और पड़ोसी हैं। उनके बीच जमीन विवाद से जुड़े प्रकरण चल रहे हैं, जिसके चलते रंजिश होने की बात सामने आई है। मामले की जांच गोपालसिंह सहायक उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here