चुनाव के आवेदन भी लेंगे
Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक 22 अगस्त शाम 5 बजे अग्रवाल धर्मशाला देवली में आयोजित होगी।
मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि बैठक में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा टोंक जिला अध्यक्ष टोंक चंद्रवीर सिंह चौहान एवं चुनाव प्रभारी अनमोल सिंह तोमर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे तथा यहां चुनाव के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे। बैठक में भाजपा विचारधारा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार शाम भी चुनाव प्रभारी ने टिकट के इच्छुक कार्यकर्ताओं और नेताओं से आवेदन लिए थे। यहां डेढ़ सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।



