Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार से गंगाजल लेकर नंगे पांव करीब 700 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकलीं किन्नर निशा बाई 25 अगस्त को देवली पहुंचेंगी।
दरअसल 25 जुलाई को देवली से हरिद्वार से रवाना हुई निशा बाई अब अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर हैं। वे देवली में अपनी गुरु पायल बाई द्वारा निर्मित अर्धनारीश्वर मंदिर में गंगाजल से भगवान अर्धनारीश्वर का जलाभिषेक करेंगी। निशा बाई ने बताया कि गुरु आदेश और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा से उन्होंने यह कठिन यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान पैरों में छाले पड़ने के बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा और लोगों ने जगह-जगह सहयोग व सम्मान दिया। निशा बाई स्वयं को अर्धनारीश्वर स्वरूप मानती हैं। उन्होंने कहा कि किन्नर रूप मिलने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है और वे इसे ईश्वर का आशीर्वाद मानती हैं। इस दौरान 24 अगस्त को पेट्रोल पंप चौराहे से निशा बाई को शोभायात्रा के रूप में अर्धनारीश्वर मंदिर तक लाया जाएगा। उक्त शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी।
वहीं 25 अगस्त को मंदिर में हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से अर्धनारीश्वर भगवान का अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नवनिर्मित अर्धनारीश्वर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं।
टिकट एक, दावेदार अनेक… देवली भाजपा के सामने असंतोष साधने की चुनौती!


