Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी समाज देवली के नवयुवक मंडल की आमसभा बैठक माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई।
बैठक में सत्र 2026-28 के लिए विनोद आगीवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष तथा गौरव तोतला को मंत्री मनोनीत किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मनीष मालू, दीपक बिड़ला, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश माहेश्वरी, सौरभ तोतला, शुभम मालू, गौरव काबरा, अंकित काबरा, गोविंद लड्ढा, अक्षय आगीवाल व शुभम दरगड़ सहित नवयुवक मंडल के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया।



