Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में राकेश ओसवाल, गोपाल टेलर और तिलक जांगिड़ शामिल हैं। पूर्व अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने तीनों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद तीनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए कहा कि वे आगामी नगर पालिका चुनाव में निष्ठा से पार्टी के लिए कार्य करेंगे तथा देवली में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए पूरा सहयोग करेंगे।



