Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) साइबर अपराधों और संदिग्ध बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
जांच के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा देवली के खाताधारक मोहित कुमार मीणा निवासी राजकोट, दूनी के खाते में साइबर ठगी के एक लाख रुपए ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। पुणे निवासी पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टेलीग्राम पर ‘जीरो टू हीरो’ चैनल के जरिए ट्रेडिंग में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर उससे करीब 2.25 लाख रुपए ठगे गए थे, जिसमें से एक लाख रुपये सीधे मोहित के खाते में आए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच थानाधिकारी प्रीति द्वारा की जा रही है।



