Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में विभिन्न वार्डों से कुल तीन दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।


निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन उम्मीदवारों द्वारा शनिवार को कुल 46 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। चुनावी मैदान में उतरे इन प्रत्याशियों में से कई उम्मीदवारों ने सुरक्षा व अन्य रणनीतिक कारणों से दो-दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की सूची चस्पा कर दी गई है और चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।



