Sunday, August 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान, उपहार और बढ़ाया उत्साह

बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान, उपहार और बढ़ाया उत्साह


Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पवित्र माह के अवसर पर शाही जामा मस्जिद में बच्चों का हौसला अफजाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान सीरतुन्नबी के जलसे में नातिया कलाम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को शाही जामा मस्जिद कमेटी की ओर से उपहार एवं सम्मान शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रवक्ता हारून अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम में शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर अ. खालिक अब्बासी, शमी रंगरेज, शानू फरीद अब्बासी, रियाज रंगरेज, जावेद मंसूरी एवं मुस्तकीम खान ने बच्चों को उपहार पैकेट और सम्मान शील्ड सौपकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम अ. रजा वास्ती एवं नायब इमाम साकिब रजा मदनी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here