Tuesday, September 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsडीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट, रिपोर्ट दर्ज


Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली की झोपड़ियां गांव में गत 30 अगस्त की शाम डीजे पर गाना बजाने की बात को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसे लेकर परिवादी ने सोमवार को देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामले में वहीं के सचिन गुर्जर ने रिपोर्ट देकर अनिल गुर्जर निवासी संथली व उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार घटना के दिन सचिन गुर्जर शाम करीब 7:30 बजे माता जी के दर्शन करने के बाद मुकेश सेन की दुकान पर खड़ा था। पास से डीजे वाहन में तेज आवाज में गाने बज रहे थे और यात्री नाच-कूद रहे थे। इसी दौरान गाना लगाने की बात को लेकर यात्रियों और दर्शनार्थियों के बीच कहासुनी व गाली-गलौच होने लगी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सचिन व उसके साथ मौजूद लोगों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया।

इसी दौरान डीजे संचालक अनिल गुर्जर वहां आया और कथित तौर पर सचिन से विवाद करने लगा। आरोप है कि अनिल ने डीजे वाहन से लाठी निकालकर अपने साथियों को बुलाया और सचिन के साथ मारपीट की। सचिन ने बचाव के लिए हाथ सिर पर रखा, जिससे उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। इसके अलावा सिर और हाथ में भी चोट लगने की बात रिपोर्ट में कही गई है। घटना के बाद शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

रिपोर्ट के अनुसार, लोगों के पहुंचने पर आरोपी पक्ष डीजे वाहन लेकर वहां से चला गया। परिजनों ने घायल सचिन को देवली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here