Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अजमेर-कोटा रोड स्थित अब्बासी चार मीनार (मस्जिद-ए-अय्यूबी) में अब्बासी माह सभा का कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी स्नेह मिलन समारोह प्रदेश अध्यक्ष सूफी अय्यूब बाबा रज्जाकी की सदारत में आयोजित हुआ।
इस दौरान दाहोद (गुजरात) की एलएलबी की मेधावी छात्रा बुशरा अब्बासी को लैपटॉप तथा बीकानेर समाज की पांच महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम का संचालन मकसूद अहमद जयपुर ने किया। समारोह में शरीफ बबलू पार्षद आगरा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रवक्ता इख्तियार हुसैन निमाहेड़ा, इलियास अहमद, शेर मोहम्मद बीकानेरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अ. सत्तार जोधपुर, बशीर बीकानेरी, परवीन अब्बासी दाहोद, सायरा बानो अब्बासी जयपुर और वहीद इंदौरी सहित अन्य लोगों ने शिरकत की।
शरीफ बबलू ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा से जिंदगी संवरती है। यह जानकारी समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस हारून अंसारी ने दी।


