Wednesday, September 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदेवली में 8 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन

देवली में 8 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन


Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत नाम वापसी को लेकर बुधवार कुल 8 अभ्यर्थियों ने चुनावी मैदान से अपने नाम वापस ले लिए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय देवली द्वारा बुधवार को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार विभिन्न वार्डों से कुल आठ प्रत्याशियों ने चुनाव न लड़ने का फैसला करते हुए अपने पर्चे वापस उठा लिए हैं। नाम वापस लेने वालों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के एक प्रत्याशी सहित सात निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। वार्ड नंबर 2 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के शाहरुख अली ने अपना नामांकन वापस लिया।

वहीं वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोक और राजसिंह दोनों ने अपने नाम वापस लिए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय मुकेश, वार्ड नंबर 13 से किशन कुमार टेलर, वार्ड नंबर 25 से विजय कुमार, वार्ड नंबर 28 से सुनिता शर्मा तथा वार्ड नंबर 34 से जयराज मीणा ने निर्दलीय के रूप में भरा गया अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।

इन 8 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब संबंधित वार्डों में चुनावी मुकाबला बदलेगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन वापस लेने की समय सीमा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here