Wednesday, September 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभगवान धरणीधर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा एवं वाहन रैली

भगवान धरणीधर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा एवं वाहन रैली


Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धाकड़ समाज ने अपने आराध्य देव भगवान धरणीधर के जन्मोत्सव पर बुधवार को शोभायात्रा व वाहन रैली निकाली। दरअसल यह शोभायात्रा जहाजपुर से शुरू हुई।

इस दौरान डीजे की धुन और भगवान धरणीधर के जयकारों के साथ यह मुख्य बाजार, बस स्टैंड से होते हुए पेट्रोल पंप चौराहे तक पहुंची। वाहन रैली और शोभायात्रा में भगवान धरणीधर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। समाज के लोग ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए झांकी के साथ चल रहे थे। रास्ते में कई जगह लोगों ने फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान का इंतजाम भी किया गया।

उक्त शोभायात्रा में करीब 300 से ज्यादा वाहन और तीन दर्जन से ज्यादा चार पहिया वाहन शामिल थे। देवली शहर और आसपास के इलाकों से जुड़े धाकड़ समाज के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। भगवान धरणीधर के जन्मोत्सव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह दिखा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि भगवान धरणीधर धाकड़ समाज के आराध्य देव है। इस मौके पर अन्य भी सामाजिक कार्यक्रम हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here